फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में देर रात कबाड़ के गोदाम में लगी आग

फगवाड़ा के भुल्लाराई चौक के नजदीक रविवार देर रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ के गोदाम में भयानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि गोदाम के अंदर का सारा कबाड़ और वहां खड़ी तीन गाड़ियां देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। दुकान के मालिक बलविंदर राम ने बताया कि देर रात उन्हें उनके वर्कर का फोन आया कि गोदाम में आग लग गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो आग बेकाबू हो चुकी थी और हर तरफ धुआं और आग की लपटें ही दिखाई दे रही थीं। दुकान के मालिक ने बताया कि गोदाम के नजदीक एक फंक्शन चल रहा था। देर रात वहां पटाखे फोड़े जा रहे थे। बलविंदर राम ने आरोप लगाया है कि पटाखों की चिंगारियां गिरने से यह भयानक हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि आग से करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने लगभग 10 फायर टेंडर की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें