फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फिरोजपुर मंडियों में नहीं पहुंची गेहूं, खरीद के इंतजाम पूरे

पंजाब सरकार की ओर से एक अप्रैल को प्रदेशभर की मंडियों में गेहूं की खरीद करने की घोषणा कर दी है। लेकिन मंगलवार कोई भी किसान गेहूं की फसल लेकर मंडियों में नहीं पहुंचा है। फिरोजपुर शहर मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि सरकार के आदेश के मुताबिक मंडियों में गेहूं खरीद के पूरे इंतजाम कर दिए हैं। मंडी की सफाई करवाई गई है और किसानों व मजदूरों के पीने के पानी का पूरा प्रबंध किया है। लाइटें ठीक करवा दी है। मंडी में कोई भी किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी नहीं पहुंचा है। मंडी में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसानों के बैठने के लिए शेड का प्रबंध किया है। किसानों की 24 घंटे के भीतर गेहूं खरीदी जाएगी। इस बार सरकार ने गेहूं का दाम 2425 रुपये प्रति क्विंटल निश्चित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें