फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट से सटे सरहदी गांवों में किसानों ने 48 घंटे का अल्टीमेट मिलने के बाद तूड़ी बनाना शुरू कर दिया है। बहुत से किसानों को तूड़ी बनाने के लिए मशीन नहीं मिल रही है। किसानों ने पशुओं के चारे के लिए तूड़ी बनाने के लिए सुबह से ही काम शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि उन्हें सरकार की तरफ से आदेश मिला है कि जल्दी से जल्दी अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल काटे और नाड़ से पशुओं के लिए तूड़ी तैयार करें। किसान जसविंदर सिंह व बूटा सिंह ने कहा है कि दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है और माहौल काफी खराब होता जा रहा है। इसलिए वह अपने पशुओं के लिए तूड़ी बनाने का काम कर रहे हैं और जो गेहूं है वह उन्होंने काट ली है।