फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना का हाल, किसानों को नहीं मिल रही फसल रखने की जगह

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2024 05:23 PM IST

पंजाब के खन्ना में एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में धान की लिफ्टिंग का बुरा हाल है। मंडी में धान की लिफ्टिंग न होने की वजह से यहां फसल रखने की जगह नहीं है। दाना मंडी में ट्रैक्टर ट्राली पर धान लेकर पहुंचे किसान सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हम अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं कि कब मंडी के फड़ खाली हो और हम अपनी फसल रखें। मंडी के हाल देख यह फैसला लिया है कि अब तब तक फसल की कटाई नहीं करेंगे जब तक मंडी से धान लिफ्टिंग नहीं हो जाती। मंडी में खुले आसमान के नीचे धान की फसल पड़ी है अगर मौसम ने करवट बदली और बारिश होती है तो फसल खराब हो जाएगी। इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। एफसीआई इंस्पेक्टर हरभजन सिंह बोले ऑनलाइन चेक कीजिए 60 प्रतिशत एफसीआई और 90 फीसदी पनग्रन ने धान की फसल मंडी से लिफ्ट की है। वहीं किसानों का कहना है कि मंडी का हाल देखकर ऐसा नहीं लग रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें