फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के शिव मंदिर पक्का बाग में 'भोले की बारात चली गज बज के' पर झूमे श्रद्धालु

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 09:44 AM IST

फगवाड़ा के शिव मंदिर पक्का बाग में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब के प्रसिद्ध भजन गायक वरुण मदान और जसवीर माही ने भोले शंकर का गुणगान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में शहर के शिव भक्तों ने नृत्य कर अपनी हाजिरी लगवाई और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भारी उपिस्थति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए फगवाड़ा के मेयर रामपाल उप्पल, आप के हलका इंचार्ज हरजी मान तथा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल सहित भाजपा नेता आशु सांपला विशेष रूप से पहुंचे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत कालड़ा की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मंदिर कमेटी की ओर से आशु मारकंडा, एडवोकेट लोकेश नारंग, सुरेंद्र नारंग, गुड़िया महंत बॉबी धीर, ज्योति पिंदा तथा गुरदीप कंग को भी सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधु भूषण कालिया, शिव मंदिर पक्का बाग सेवादार कमेटी के रमन छाबड़ा, अमति कपूर, राजू बजाज, संजीव गाबा, डीके, अनुज मदान और सौरव सूद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें