फगवाड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने स्थानीय विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने उन शहीदों को याद किया जिनकी कुर्बानियों के कारण आज हम आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय नगर निगम प्रांगण में लगी महात्मा गाँधी की प्रतिमा, फ्रीडम फाइटर हाल के बाहर लगी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तथा गुरु हरगोबिंद नगर में स्थापित बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा प्रण लिया कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर तरह से प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक शहरी प्रधान बंटी वालिया, डा. रमन शर्मा, फगवाड़ा नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा, सीता देवी आदि भी उपस्थित थे।