फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के अजीतवाल में स्कूल से लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे की हादसे में मौत

Nivedita Updated Tue, 28 Apr 2026 12:45 PM IST

मोगा के नजदीकी गांव अजीतवाल में स्कूल से घर लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे की कार और ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान गुरशरणप्रीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह के रूप में हुई है। वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजीतवाल में छठी कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर 2 बजे वह स्कूल के गेट से साइकिल लेकर सड़क पर निकला तभी अचानक एक कार ने उसे टक्कर मार दिया। गुरशरणप्रीत दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक पर जाकर टकराया। गांववासी और सरपंच राजा सिंह घायल बच्चे को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन भी हैं, जो उसी स्कूल में पढ़ते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें