फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में तीन नशा तस्करों के अवैध कब्जों पर चला पीला पंजा, पंचायत जमीन करवाई मुक्त

Nivedita Updated Fri, 10 Apr 2026 02:40 PM IST

मोगा में थाना बधनी कलां पुलिस ने नगर पंचायत के सहयोग से तीन नशा तस्करों द्वारा पंचायत जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए पीला पंजा चलाया और जमीन को मुक्त करवाया। एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 10 अप्रैल को पुलिस और नगर पंचायत अधिकारियों की निगरानी में संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि कुलवंत सिंह और उसके बेटे गगनदीप सिंह ने करीब 7-8 मरले पंचायत जमीन पर अवैध मकान बनाकर कब्जा किया हुआ था। वहीं दर्शन सिंह ने लगभग 1.75 मरला जमीन पर चारदीवारी कर कब्जा किया हुआ था, जबकि रेशम सिंह ने करीब 8.50 मरले पंचायत जमीन पर अवैध चारदीवारी कर रखी थी। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी नशा तस्करी से जुड़े हुए हैं और इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। कुलवंत सिंह पर एक, गगनदीप सिंह पर तीन, दर्शन सिंह पर दो और रेशम सिंह पर नौ मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि कब्जा की गई जमीन पर बनी संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी अवैध निर्माणों को हटाकर पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें