फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर में एएनटीएफ ने साढ़े चार किलो हेरोइन संग तीन आरोपी पकड़े

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने साढ़े चार किलो से ज्यादा हेरोइन संग तीन आरोपियों को काबू किया है। ये हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम आई है। डीएसपी भुपेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने आरोपी हरपाल सिंह (21) वासी गांव अनैतपुरा, जिला अमृतसर व शमशेर सिंह उर्फ शेरा (22) वासी मल्लू नंगल, अमृतसर को दो किलो 37 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। ये अमृतसर से हेरोइन की डिलीवरी लेने वास्ते इनोवा कार से फिरोजपुर आए थे। डीएसपी ने बताया कि हरपाल वर्ष 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आया था। उसके बाद हरपाल का पाकिस्तानी तस्कर राणा से संपर्क हुआ। हरपाल और शमशेर मौसेरे भाई हैं। राणा ने इन्हें फिरोजपुर से हेरोइन डिलीवरी देने की बात कही थी। इसी तरह एएनटीएफ टीम ने फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव पल्ला मेघा से आरोपी सुपनप्रीत सिंह उर्फ सुपन को काबू कर दो किलो 487 ग्राम हेरोइन बरामद की है। डीएसपी ने बताया कि इसने अपने घर की लोकेशन भेज कर पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाई थी। ये हेरोइन रात के समय आई थी। पैकेटों पर चमकीली वस्तु लगी थी। ताकि आसमान से गिरती हेरोइन की खेप नजर आए। डीएसपी ने बताया कि इनका तीन दिनों का अदालत से रिमांड लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें