फगवाड़ा में एक सीए का हरगोबिंद नगर में पर्स गिर गया था जो कि आम आदमी पार्टी के सदस्य मिक्की को मिल गया। मिक्की ने उस पर्स में पड़े डैक्यूमेंट से नाम पता देख कर पर्स उनके घर पहुंचाया तथा सीए की गैरमौजूदगी में उनके पिता को सौंप कर जहां अपना फर्ज निभाया वहीं इमानदारी की भी मिसाल पेश की।