पंजाब में नशे के कारोबार में महिलाएं भी शामिल हैं। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोल्डन एवेन्यू, हरगोबिंदपुरा, छेहर्टा निवासी कंवलजीत कौर उर्फ मासी को 4.580 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। कंवलजीत कौर सीमा पार (पाकिस्तान) से नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ी है।