मोगा के एडवोकेट अमित मित्तल ने अपने पिता स्वर्गीय विजय कुमार मित्तल की याद में सीनियर क्रिकेट क्लब मोगा के सहयोग से क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया। इसमें मोगा के साथ साथ दूसरे जिलों की टीमों ने भी हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फाइनल दो मार्च को होगा। टूर्नामेंट में 40+ उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। एडवोकेट अमित मित्तल ने बताया कि लोगों का काम के साथ साथ खेलना बहुत जरूरी है। लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए पिता स्वर्गीय विजय कुमार मित्तल की याद में हर साल की तरह इस साल भी 40 साल की उम्र के ऊपर लोगों के लिए क्रिकेट टूनामेंट करवाया है। मोगा के डीएम कॉलेज के ग्राउंड में आयोजन हो रहा है। मोगा के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बिनोद बंसल ने टीमों को हौसला दिया। इस मौके पर एडवोकेट अमित मित्तल के परिवार के साथ साथ सीनियर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष विनय गुप्ता, चेयरमैन आर. के. जिंदल, डी.एम. कॉलेज के प्राचार्य एन.एस. खन्ना, डॉ. शमशेर सिंह सिद्ध, एडवोकेट पुनीत जिंदल ,एडवोकेट बरिंदरपाल सिंह, लखवीर सिंह, हरविंदर कुमार, एडवोकेट जगप्रीत ,मुनीष मुसाफिर, नलिन धीर, अशोक कुमार, मनोज शर्मा, डॉ. नवजोत, डॉ. जसकरण बराड़, सुरिंदर गर्ग, सतीश कुमार, शिव आहूजा, आशु मंगला, मन्नू शर्मा, अवतार सिंह, गुरुमीत, देव, डॉ. गुरप्रीत, गुरप्रीत काका आदि शामिल थे।