फगवाड़ा में, अलग-अलग वार्डों में “पिंडा दे पहरेदार” पद यात्रा निकाली जा रही हैं। इसके तहत शुक्रवार को वार्ड नंबर 48 में पद यात्रा वार्ड इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समरा के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर गुरदीप दीपा, हल्का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रजनीश प्रभाकर, हल्का कोऑर्डिनेटर यूथ अमरिंदर सिंह, वार्ड डिफेंस कमेटी के सदस्य और वार्ड निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज सोशल मीडिया नवनीत उप्पल और युद्ध नशे विरुद्ध की कोआर्डिनेटर सीमा राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपना रही है और नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।