फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ में शहीदी पखवाड़े को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन

दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार और सिंहों की शहादतों को समर्पित शहीदी पखवाड़े के दौरान कार्यक्रमों की शुरुआत आज रोपड़ में ऐतिहासिक गुरुद्वारा भट्ठा साहिब में हुई। शुरुआत के मौके पर गुरुद्वारा गुरुगढ़ साहिब से भट्ठा साहिब तक नगर कीर्तन सजाया गया। पंज प्यारे और निशानची सिंहों की अगुवाई में तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में निकाले गए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगतों ने हाजिरी भरी। इस दौरान निहंग सिंहों के बाणे में सजे युवाओं ने गतका के जौहर दिखाए और नगर कीर्तन के मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह लंगर लगाए गए। शहीदी जोड़ मेला रोपड़ में तीन दिनों तक सजाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक दीवान आयोजित किए जाएंगे, जबकि संगतों की सुविधा के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और विभिन्न गांवों की संगतों द्वारा बड़े स्तर पर प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें