31 जनवरी को फगवाड़ा में सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाली विशाल शोभा यात्रा संबंधी शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया तथा जहां कहीं कोई कमी थी, उसे दूर करवाया गया। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण, सिटी थाना प्रभारी ऊषा रानी, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज देवेश्वर शर्मा, श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान दविंदर कुलथम, उपाध्यक्ष यश बरना व अन्य गणमान्य व सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों तथा मंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने तैयारियों पर संतुष्टि व्यक्त की।