फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांवों में  'पिंडां दे पहरेदार' द्वारा निकाला गया पैदल मार्च

युद्ध नशे विरुद्ध के दूसरे चरण में नशा मुक्ति अभियान के तहत हल्का फगवाड़ा के अलग-अलग गांवों में 'पिंडां दे पहरेदार' द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। इस पैदल मार्च में गांव के सरपंच, विलेज डिफेंस कमेटी के एक्टिंग सरपंच, नशा मुक्ति मोर्चा फगवाड़ा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और बड़ी संख्या में गांववालों ने बड़े जोश और सरगर्मी के साथ हिस्सा लिया। यह पैदल मार्च गाँव मायो पट्टी, खंगूड़ा, महेड़ू, बीड़ पुआद, नारंग शाहपुर, प्रेमपुर, जमालपुर, ढक जगपालपुर, बिशनपुर आदि गांवों में निकाला गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह लुबाना, हल्का इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान, जिला ट्रेनर गुरदीप सिंह दीपा, युद्ध नशे विरुद्ध की कोआर्डिनेटर सीमा राणा और जिला वाइस कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपना रही है और नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए लोगों को जोड़कर लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें