डायरेक्टोरेट आयुर्वेद पंजाब एवं जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी कपूरथला डा. कुसुम गुप्ता के नेतृत्व में गुरुद्वारा भाई कन्हैया जी सेवा सिमरन केंद्र, चाहल नगर फगवाड़ा में मुफ्त आयुष कैंप लगाया गया। जिसका उद्घाटन उद्योगपति दलवीर सिंह फूल ने रिबन काटकर किया। कैंप के दौरान डा. कुलवंत सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक दवाइयों का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। डा. गुरदीप सिंह ने आयुर्वेद तथा डा. अंकुश अग्रवाल ने होम्योपैथिक इलाज की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक प्रणाली से इलाज कराने के लिए प्रेरित किया।