30 दिसंबर को पंजाब बंद के संबंध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से फगवाड़ा हाईवे पर शुगर मिल चौक पर मोर्चा लगा कर सड़क यातायात बंद किया जाएगा। सुबह सात बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पंजाब बंद रहेगा। इस दौरान समूह गैरसरकारी संगठनों से बंद को सफल बनाने और बंद में शामिल होने की अपील की गई है।