फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर में तीन गांवों में 100 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, तेज हवा ने बढ़ाई मुश्किल

पंजाब के फिरोजपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। हाजे वाली सहित तीन गांवों की लगभग 100 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची है, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग ने भयावह रूप ले लिया, जिससे नियंत्रण पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। फसल के साथ ही पास स्थित मुर्गी फार्म को भी आग ने अपनी चपेट में लेने की कोशिश की, मगर स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की सतर्कता से मुर्गियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें