फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने गांव कसियाना पहुंचकर दबोचा नशा तस्कर

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र पटियाला ग्रामीण के गांव कसियाना में ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर खुद मौके पर पहुंचकर एक कथित नशा तस्कर को नशा सप्लाई करते हुए पकड़वाया और पुलिस के हवाले किया। उन्होंने पुलिस को सख्त हिदायत दी कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के साथ कोई नरमी न बरती जाए और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करी या नशों की सप्लाई संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। उन्होंने गांववासियों द्वारा दी गई सूचना की सराहना करते हुए कहा कि लोगों के सहयोग से ही पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम को और मजबूत किया जा सकता है। इस अवसर पर डीएसपी जंगजीत सिंह रंधावा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें