फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देखें कैसे मोहाली में ताश के पत्तों की तहर ढह गई चार मंजिला इमारत

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 03:22 PM IST

मोहाली के सोहाना में शनिवार शाम को चार मंजिला इमारत भरभराकर ताश के पत्तों की तहर बिखर कर ढह गई। बिल्डिंग के मलबे के नीचे दबकर दो लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। हालांकि लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और सेना बचाव का कार्य कर रही है। बिल्डिंग के गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देख सकते हैं कि चार मंजिला इमारत चंद सेकेंडों में ढह गई। बेसमेंट की खुदाई करने वाले मजदूरों में से किसी की नजर यकायक बिल्डिंग पर पड़ी तो उसने देखा कि इमारत हिल रही है। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा...भागो.. भागो... बिल्डिंग गिरने वाली है, ऐसे में कई मजदूर भी वहां से भागने लगे और आसपास के लोग भी। वहां अफरा तफरी मच गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें