नयागांव इलाके में 24 जुलाई से सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ो हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्य बाजार सहित नगर के 21 वार्डों की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई स्थानों पर कूड़ा सड़कों पर बिखरा पड़ा है, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण बाजार में बैठना और सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। मार्केट प्रधान उमेश गुलायनी ने बताया कि कई दिनों से बाजार से कूड़ा नहीं उठाया गया है। गंदगी के कारण मक्खी, मच्छर और अन्य कीट तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि बदहाल सफाई व्यवस्था का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है और ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं। दुकानदार पवन बंसल ने कहा कि कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू असहनीय हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब लोग घरों का कूड़ा भी बाजार में फेंक रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से