भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता के अधिकार को खत्म करने के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं। हालांकि किसानों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने पानी की बाैछार की। किसान गवर्नर हाउस का घेराव करना चाहते हैं।