श्री ब्राह्मण सभा मोहाली की ओर से ब्राह्मण एकता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सभा के प्रधान वीके वैद और चेयरमैन रमेश दत्त की देखरेख में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य समाज में एकता को मजबूत करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन पंकज शारदा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निभाई जा रही भूमिका की सराहना करते हुए युवाओं को समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।