फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में लगातार बारिश से जलभराव, सड़कें और पार्किंग एरिया पानी में डूबे, लोग परेशान

पवन कुमार Updated Thu, 09 Jul 2026 03:56 PM IST

मोहाली में गुरुवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कई इलाकों में सड़कों, गलियों और पार्किंग एरिया में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी लंबे समय तक जमा रहा। बारिश के चलते सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों के पार्किंग एरिया में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को अपने वाहन निकालने और आने-जाने में दिक्कतें हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के दौरान यही स्थिति बन जाती है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से जलभराव रोकने के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए स्थायी समाधान करने की मांग की है। लगातार बारिश के कारण मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन जलभराव ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें