फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नयागांव इलाके में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी मंडल नयागांव की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर परिषद के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में 100 फीट तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा निकाली गई और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। सरदार रणजीत सिंह गिल ने कहा यह शहीदों का नमन करने और तिरंगे की शान के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। भानु प्रताप ने कहा हमारे प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा लहराने की जो बात कही है उसी के तहत पूरे पंजाब में जगह-जगह यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सुखविंदर गोल्डी ने कहा हमारे शहीदों को नमन करने के लिए कैसे हमारा भारत देश आजाद हुआ आज की युवा पीढ़ी को पता लगे उसी के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद भूपेंद्र सिंह भुप्पी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सदैव मिलकर कार्य करना चाहिए। तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता भानू प्रताप राणा, सुखविंदर सिंह गोल्डी, रंजीत सिंह गिल, नयागांव नगर परिषद प्रधान सुरेंद्र कुमार बब्बल, वॉइस प्रधान तरनजीत कौर बैंस, महासचिव सुरेश यादव, संजय गुप्ता, संदीप कुमार जॉनी, रवनीत बैंस, राजू गुर्जर, मक्खन गुर्जर, राजेश प्राशर, महिपाल, शोभम शर्मा, प्रमोद कुमार, बबलू कोरी, तारा बाई, जुगिंदर पाल गुर्जर, राजू, बलबीर सिंह, मुकेश चनालिया, चंपा देवी, दीपक एवं हर्षवर्धन सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें