जगरांव में नगर कौंसिल की मासिक बैठक नगर कौंसिल ईओ और कार्यकारी प्रधान कवरपाल की अगुवाई में हुई। बैठक शुरू होते ही भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया। जैसे ही मीटिंग में मत्तों को पढ़ना शुरू किया तो कुछ मत्तों को लेकर पार्षदों ने एतराज जताया। पिछले समय के दौरान सरकार की तरफ से शहर के विकास को लेकर 6 करोड़ मिलने के दावे किये गए थे लेकिन वह दावे झूठे साबित होते नजर आए। कार्यकारी प्रधान कंवरपाल ने कहा कि पिछले दिनों 6 करोड़ रुपये के जिन विकास कार्यों की शुरुआत हुई थी, उनकी पेमेंट नगर कौंसिल द्वारा की जाएगी। इस बात को सुनते ही विरोधी पार्षद भड़क उठे और उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। पूर्व कौंसिल प्रधान जतिंदरपाल राणा ने कहा कि यदि इन कामों की पेमेंट नगर कौंसिल को ही करनी थी तो इन्हें पहले हाउस की बैठक में पास किया जाना चाहिए था। इस मुद्दे को लेकर पार्षदों ने कड़ा एतराज जताया।