पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन पंजाब ने पंजाब के 27 डीपूओ पर गेट रैली की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य सचिव शमशेर सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब के साथ मीटिंग हुई जिसमें ट्रांसपोर्ट विभाग पंजाब की तरफ से कमेटी गठित कर दो महीने में मांगों का हल करने के लिए कहा गया, लेकिन मैनेजमेंट अधिकारियों ने समय निकाल दिया और मुलाजिमों को संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर कर दिया।