फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगड़ा गुरुद्वारा गोलीकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

जगरांव के गांव गगड़ा स्थित गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर फायरिंग करने और धमकी भरी चिट्ठी फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव कंडियाल, थाना धर्मकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने वाले कथित मास्टरमाइंड को भी हिरासत में लिया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पुलिस देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़े कई अहम खुलासे कर सकती है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्तूबर की देर रात करीब 12 बजे गुरिंदर सिंह रूमी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी थी। आरोप है कि अज्ञात हमलावर गुरुद्वारा साहिब के गेट पर दो गोलियां चलाने के बाद धमकी भरी चिट्ठी फेंककर फरार हो गए थे। पूरी वारदात गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फेंकी गई चिट्ठी में बाबा अमरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह रूमी और जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल बादल और भाजपा से जुड़े लोगों को सिरोपा भेंट किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। अब एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजरें टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह ने असला लाइसेंस और पुलिस सुरक्षा लेने के लिये भाड़े के हमलावर से खुद ही गोलियां चलवाई थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें