लुधियाना स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की ट्रेन के आगे कूदने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गई और पुल की रेलिंग पार करके नीचे गर्डर पर जाकर छिप गई थी। वह ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी कि तभी उसपर यात्रियों की नजर पड़ गई। नाबालिग को फुटओवर ब्रिज के नीचे छिपी देख यात्रियों ने शोर मचा दिया। रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाकर उसे बचा लिया था। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने नाबालिग की जान बचाने वाले रेल कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है।