फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना पुलिस ने 10 इमिग्रेशन सेंटरों पर मारे छापे, जाली पासपोर्ट बरामद

खन्ना पुलिस ने एसपी की अगुवाई में शहर के करीब 10 इमिग्रेशन व स्टडी सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने माैके से कंप्यूटर, एटीएम कार्ड, चेकबुक, जाली पासपोर्ट और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए।  एसएसपी खन्ना एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन कर खन्ना के प्रमुख एजुकेशन हब जीटीबी मार्केट में स्थित इमिग्रेशन सेंटरों पर एक साथ रेड की गई। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के दौरान पुलिस को ठोस इनपुट मिला था, जिसके आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया।  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ इमिग्रेशन सेंटर संचालक गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के साथ मिलीभगत कर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने में मदद कर रहे हैं। इसी गंभीर सूचना के आधार पर यह व्यापक कार्रवाई की गई। रेड के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ।  पुलिस ने मौके से 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर, लैपटॉप व टैब, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेक बुक बरामद की, जिनमें से कई चेक बुक पहले से साइन की हुई थीं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डाटा भी कब्जे में लिया गया है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। यह बरामदगी अवैध लेन-देन और बड़े फर्जीवाड़े की ओर इशारा करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें