पंजाब के लुधियाना में बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के नामी निजी अस्पताल की घोर लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल की तरफ से शवों की अदला-बदली कर दी गई। दो लोगों की मौत के बाद पुरुष की जगह महिला और महिला की जगह पुरुष का शव कफन में बांध कर उनके परिजनों को सौंप दिया। दोनों परिवारों में उनके अपनों की मौत के कारण पहले से ही शोक पसरा था। जब उन्होंने कफन हटाया तो हंगामा मच गया।