लुधियाना में ग्यासपुरा की सम्राट कालोनी की गली नंबर तीन में एक बेहड़े में देर रात सिलिंडर में गैस भरते वक्त लीकेज के कारण आग लग गई। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। सात साल की बच्ची शिवानी और उसकी 35 वर्षीय मां फूलवती झुलस गई। उनको बचाने के चक्कर में बेहड़े में रहने वाले पांच अन्य लोग भी झुलस गए।