लुधियाना गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के छात्र अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों का यह प्रदर्शन 32वें दिन में प्रवेश कर गया है। सोमवार को छात्रों ने बूट पॉलिश, नींबू पानी व चाय का स्टाल लगाकर रोष जाहिर किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।