लुधियाना में शुक्रवार रात नशे में धुत्त एक ड्राइवर ने रेलवे ट्रैक पर ट्रक दौड़ा दिया। उसने ग्यासपुरा फाटक के नजदीक गलत दिशा से दाखिल होकर ट्रक को रेलवे ट्रैक पर चढ़ाया और करीब आधा किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ाता चला गया। शेरपुर फ्लाईओवर के पास जाकर ट्रक के पहिए पटरी के बीच फंस गए और ड्राइवर ने ट्रक को पटरी पर ही छोड़ दिया।