लड़की भगा कर लाए युवक को पीटकर परिवार समेत गांव से बेदखल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बाहरी राज्य के मजदूर मोहित ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर गांव आंडलू के लोगों को सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दी है। मजदूर ने उत्तर प्रदेश से असला लाकर खून की नदियां बहा देने जैसी बातें कहीं हैं जिसके चलते गांव वासियों का पारा चढ़ गया है। इस मामले में जसविंदर सिंह, पंचायत और गांव वासियों की शिकायत पर मोहित पुत्र राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।