पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान का बुलडोजर एक्शन जारी है। हलवारा के नारंगवाल में नशा तस्कर दंपति के घर पर जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस की तरफ से बुलडोजर चलाया गया। जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी अंकुर गुप्ता खुद मौके पर मौजूद रहे। बुधवार को सरपंच मनजिंदर सिंह ग्रेवाल और महिला तस्कर कुलबीर कौर के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महिला सरेआम नशा बेचने और देख लेने और जान से मारने की धमकी दे रही थी।