फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव: दादी की बरसी पर रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त एकत्रित

सुखवीन अस्पताल, जगरांव ने सेवा और समर्पण की मजबूत मिसाल पेश की है। दादी की बरसी पर भंडारा और रक्तदान शिविर लगाया। यह आयोजन शहीद भगत सिंह क्लब के प्रधान एवं पार्षद रविंदरपाल राजू कामरेड और नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान जतिंदरपाल राणा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर दिव्यांशु के पिता मास्टर सुखनंदन ने चार साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि साहिबजादों की शहादत केवल इतिहास नहीं, बल्कि पंजाब की आत्मा है। उन्हीं कुर्बानियों के बल पर आज पंजाब अपनी पहचान और अस्मिता के साथ सुरक्षित खड़ा है। इसके बाद उन्होंने अपनी माता स्व. प्रेमवती को याद में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में न्यू कोकला ब्लड बैंक की भागीदारी से करीब 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने कहा कि सुखवीन अस्पताल में पंजाब सरकार की 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अनेक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही हैं। पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड रखने वाला हर नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है और अस्पताल में इलाज पूरी तरह कैशलेस व्यवस्था के अंतर्गत किया जा रहा है। मास्टर सुखनंदन ने दो टूक कहा कि सुखवीन अस्पताल में मरीज को केवल केस नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य समझकर इलाज किया जाता है। अस्पताल ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं पार्षद राजू कामरेड ने रक्तदान को समाज की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि रक्तदान का मतलब है किसी को नया जीवन देना। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया खून बनने से शरीर और अधिक स्वस्थ होता है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। अंत में आयोजकों ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले शहीद भगत सिंह क्लब, समिति प्रधान जतिंदरपाल राणा व उनकी पूरी टीम का आभार जताया। साथ ही न्यू कोकला ब्लड बैंक के स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह शिविर संभव नहीं था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें