फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना का बिगड़ा ट्रैफिक सिस्टम: जगरांव पुल से चांद सिनेमा तक 4 किमी का सफर बना 40 मिनट की परेशानी

पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना सूबे का सबसे बड़ा शहर है, यहां पर देश विदेश से व्यापारी होजरी, साइकिल, रेडिमेड गारमेंट्स, इंजीनियरिंग उत्पादों की खरीद के लिए पहुंचता है, लेकिन लुधियाना में आते ही वह ट्रैफिक जाम से जूझ कर हांफने लगता है।13 नवंबर को श्री दंडी स्वामी सिद्धपीठ में चल रहे 75वें हरिनाम संकीर्तन में विश्व प्रसिद्ध रसिक संत बाबा चित्र विचित्र जी महाराज का कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम शाम को करीब छह बजे शुरू होना था, चित्र विचित्र जी चंडीगढ़ से लुधियाना सड़क मार्ग से आ रहे थे, लेकिन समराला चौक में जाम में फंस गए, उनको वैकल्पिक रास्तों से श्री दंडी स्वामी मंदिर तक पहुंचाया गया, नतीजतन उनका कार्यक्रम छह बजे के बजाय डेढ़ घंटे की देरी के साथ शाम साढ़े सात बजे शुरू हुआ। चित्र विचित्र अकेले नहीं हैं, जो शहर के ट्रैफिक जाम से दो चार हुए, लाखों लोग रोजाना शहर की सड़कों पर इस जाम में अपना वक्त गंवाते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस समस्या का शर्तिया इलाज नहीं कर पाया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें