फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, जालंधर डीसी ऑफिस के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

पंजाब के विद्यार्थियों से जुड़े पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से सोमवार को रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन डीसी ऑफिस जालंधर के बाहर किया जा रहा है, जबकि मीडिया कवरेज के लिए समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है। कांग्रेस प्रधान अंगद दत्ता और अन्य नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हाईकोर्ट की फटकार के बावजूद सरकार ने संबंधित मंत्रियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही कोई ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पहले कहा था कि पंजाब में किसी भी तरह का पेपर लीक या अन्य गड़बड़ी सामने आने पर मंत्री के इस्तीफे की जिम्मेदारी तय होगी, लेकिन अब इस मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। अंगद दत्ता ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मामले को टेक्निकल प्रॉब्लम बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए। यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और पेपर लीक व भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई जाती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें