फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क पर बिखरे आलू, बाल-बाल बचे दो युवक

शहर के पीएपी चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आलू से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई। ट्रॉली करतारपुर से कादियां की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन पीएपी चौक के नजदीक तेज मोड़ पर पहुंचा, भारी लोड के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जिससे आलू चारों तरफ बिखर गए। हादसे के वक्त ट्रॉली में सवार मनविंदर और हैप्पी (हैरी) नामक दो युवक मौजूद थे। गनीमत रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। व्यस्त क्षेत्र होने के बावजूद कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात एएसआई करनैल सिंह और हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सड़क पर बिखरे आलुओं के कारण कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यातायात को सुचारू करवाया। हादसे के बाद मालिक को सूचना दी गई और दूसरी ट्रॉली मंगवाकर सड़क पर फैले आलुओं को दोबारा लोड किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि रास्ता जल्द पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें