कमिश्नर पुलिस जालंधर ने मॉडल टाउन स्थित जिम ‘ऑफ द ग्रिड’ के पास हुई फायरिंग की घटना में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो फरार आरोपियों को काबू करते हुए उनके पास से 2 पिस्टल (.32 बोर) और 2 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार और थाना प्रभारी बलविंदर कुमार की टीमों ने डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की देखरेख में की जांच की। थाना 6 में बीएनएस की धाराओं 109, 62, 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी केस में पुलिस ने पहले आरोपी भूपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर 1 पिस्तौल और कारतूस बरामद किया था। खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने दो और आरोपियों रजत और हरदीप सिंह दोनों निवासी गांव फोलड़ीवाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस मिले। जांच में पता चला है कि आरोपी रजत पर पहले भी एक केस दर्ज है, जबकि हरदीप पर दो केस दर्ज हैं। दोनों से पुलिस पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।