फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में घर के बाहर खड़ी तीन कारें जलीं

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 08:59 AM IST

फगवाड़ा के सुखचैनआणा क्षेत्र में रहस्यमयी परिस्थितियों में घर के बाहर खड़ी तीन कारों में आग लग गई जिससे तीनों कारें जल कर क्षतिग्रस्त हो गईं। ये आग कैसे लगी या किसने लगाई, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। कुलदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी खंडेधार इन्कलेव, फगवाड़ा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि शुक्रवार सुबह लगभग 2:30 बजे उसे अपने घर के बाहर धमाका सुनाई दिया । जब उसने उठ कर देखा तो पाया कि उसकी तीनों कारें जल रही थीं। उसने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, जिन्होंने आ कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मेरी तीनों कारें पूरी तरह से जल कर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। कुलदीप ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें