फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में मां-बेटी से दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 29 Nov 2025 04:17 PM IST

जालंधर के लोहियां में बिहार के पूर्णिया के रहने वाले विधवा महिला और उसकी 19 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा आरोपी फरार है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि डीएसपी इन्वेस्टिगेशन सरबजीत राय ने डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ और सीआईए स्टाफ पुष्प बाली के साथ जांच के बाद आरोपियों को पकड़ लिया। घटना 24 नवंबर की है रात में चार युवक जो मोटरसाइकिल पर खेत में बने घर में पहुंचे और वहां रह रही महिला और उसकी बेटी के कमरे का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। वहां मौजूद लड़की के पति और उसके 5 महीने के बच्चे को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीन युवकों ने महिला और एक युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ लोहिया थाने में केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे करवा ले गए और उनकी पहचान की गई। आरोपियों की पहचान साजन (19) निवासी लोहिया, रॉकी (19) निवासी लोहिया, अर्शप्रीत उर्फ अर्श (18) निवासी गांव पूनिया लोहिया और राजन उर्फ रोहित (19) के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात में उपयोग किए गए दो मोटरसाइकिल बरामद कर लिए। आरोपियों पर सुलतानपुर लोधी कपूरथला और तलवंडी चौधरियां में चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी वारदात वाली रात चोरी की फिराक में मोटर पर पहुंचे थे और घटना को अंजाम दिया। एसएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पहले वहां रखी देसी शराब पी फिर मां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्तार युवकों पर 2024 से चोरी के केस दर्ज हुए हैं और अलग-अलग मामलों में तीन से चार केस दर्ज हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें