फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर मारपीट मामले में रोहित की पत्नी प्रिया ने साझा की आपबीती

महिला से कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई के बाद चर्चा में आए मामले में अब रोहित की पत्नी प्रिया मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी पूरी आपबीती साझा की। प्रिया ने बताया कि 5 मार्च को उनके पिता की सालगिरह थी और वह 2-4 दिन मायके में रुकना चाहती थीं। आरोप है कि इस बात को लेकर पति रोहित ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें तथा उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से इसी मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा था। प्रिया के अनुसार, 6 मार्च को पति मायके पहुंचा और जबरन घर चलने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें छुड़वाया। मामले को मोहल्ला प्रधान के सामने रखने की बात भी कही गई, लेकिन समाधान टलता रहा। प्रिया ने यह भी आरोप लगाया कि पति, देवर और ससुर मायके आकर उनकी बच्ची को अपने साथ ले गए। उनका कहना है कि उन्हें बच्ची से बात तक नहीं करने दी जा रही और पहले भी बच्ची को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। सास द्वारा लगाए गए अन्य संबंधों के आरोपों को प्रिया ने खारिज करते हुए कहा कि उनके पास कोई फोन तक नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के साथ सास का पहले भी विवाद रहा है और इस बार भी पुलिस से पहले सास ने हाथापाई की। प्रिया ने मांग की है कि उनकी बच्ची उन्हें वापस दिलाई जाए और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उनका कहना है कि पहले भी ससुराल पक्ष द्वारा उनके घर पर हमला किया जा चुका है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। फिलहाल, मामले में विभाग द्वारा तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है और जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें