फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा और नकदी बरामद

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और नकदी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 9 मई को सूर्या एंक्लेव निवासी गरिमा कपूर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह मॉडल टाउन मार्केट के पास माता रानी चौक में निजी काम से आई हुई थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार एक अज्ञात युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी भीम राज निवासी बोहड़ वाला मोहल्ला, आबादपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें