फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदईपुर मार्केट में प्रवासी मजदूर से फोन लूटकर भागे लुटेरे, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

गदईपुर मार्केट में शनिवार को प्रवासी मजदूर से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया। वारदात के बाद मौके पर जमा लोगों ने आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इंडस्ट्री एरिया में काम करने के बाद घर लौटने वाले प्रवासी मजदूर अक्सर लूटपाट का शिकार होते हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त की मांग की जाती रही है, लेकिन पुलिस की गश्त एक-दो दिन तक ही नजर आती है। इसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गदईपुर मार्केट और आसपास के इंडस्ट्री एरिया में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि काम से लौटने वाले मजदूरों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें