फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर सेंट्रल की महिलाओं को राखी का तोहफा, 59 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का एलान

रक्षाबंधन से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने जालंधर सेंट्रल की महिलाओं के लिए विशेष राखी उपहार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों के दौरान हलके में लगभग 59 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के समावेशी विकास एवं महिला सशक्तिकरण के विजन को दोहराते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य जालंधर सेंट्रल के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। कोहली ने बताया कि जालंधर सेंट्रल में 59 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें सड़कें, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटिंग तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएंगी, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें