फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पूर्व विधायक के भतीजे का पोस्टमार्टम करवाने सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस

जालंधर में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे विकास अंगुराल निवासी लसूड़ी मोहल्ला की हत्या मामले में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार सुबह पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुराल परिवार सहित माैजूद रहे।  एडीसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे लसूरी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले विकास अंगुराल की 3 जान-पहचान वाले लड़कों के साथ झगड़े में लगी चोटों की वजह से मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर 5 में सेक्शन 103(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत केस नंबर 183 दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसमें एक आरोपी का नाम रवि कुमार उर्फ कालू है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें