जालंधर के इलाके काला संघिया रोड पर बुधवार शाम को गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गईं। यह घटना काला सिंघा रोड पर स्थित अमर एनक्लेव कॉलोनी में हुई है। मृतक अपने लाइसेंसी 12 बोर की गन को घर के बाहर बैठकर साफ कर रहा था, कि अचानक उससे गोली चल गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।